फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं है बेटियां: मलिक

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते कांग्रेस पदाधिकारी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भाजपा सरकार में सुरक्षित नहीं हैं बेटियां: मलिक
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में बेटियां सुरक्षित नहीं है। हाथरस की घटना ने पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था की पोल खेल दी है। महिलाओं के उत्पीड़न और बलात्कार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता करते हुए पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि हाथरस जैसी घटनाओं की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर निंदा की जानी चाहिए। इस वक्त भाजपा के शासन में ऐसा लगता है कि थानों को पुलिस वाले नहीं भाजपाई चला रहे है। राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण ऐसी घटनाएं बढ़ रही है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि किसान और खेती को लेकर मौजूदा सरकार ने जो काले कानून बनाए, उसके कारण आज किसान सड़कों पर निकलने के लिए मजबूर हो चला है। इन सब मसलों को लेकर छह अक्टूबर को एक किसान पंचायत नगर क्षेत्र में होने जा रही है, जिसमें प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेता भी शामिल होंगे। पत्रकार वार्ता में हरेंद्र त्यागी, जुनैद रऊफ और व्यापार प्रकोष्ठ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी वीवी गर्ग, विनोद चौहान, सतीश कुमार शर्मा, श्यामपाल चेयरमैन, मेहराज जहां, पूर्व सभासद सलीम, रोहित कटारिया, योगेश शर्मा, विनोद धीमान, मुकेश, सुदेश मलिक सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें