फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: सास से खर्च नहीं मिलने पर बहू ने चुराए 4.40 लाख रुपये, महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बाग ठेकेदार के घर चोरी का खुलासा, पत्नी ही निकली लाखों की नकदी और बाली की चोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी पुलिस ने हरिनगर निवासी बाग ठेकेदार अकरम के घर लाखों रुपये की चोरी की घटना का खुलासा किया है। घटना को बदमाशों ने नहीं, बल्कि बाग ठेकेदार की पत्नी गुलशना ने ही अंजाम दिया था। उसकी सास उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देती थी इसलिए उसने इस घटना को अंजाम दिया और चोरी होने की सूचना परिजनों व पुलिस को दी थी। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कान की 1 बाली व 4 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए।

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि इनाम ने 24 अगस्त को पुरकाजी थाने में लिखित तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर अनाज की टंकी में रखे करीब 14 लाख रुपये चुरा लिए। चोरों ने उनके भाई की पत्नी गुलशना पर चाकू से हमला किया। उसकी कान की बाली छीनकर भाग गए थे।
विज्ञापन


जांच में आया कि गुलशना ने चोरी की झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने उसके कब्जे से कूलर में छिपाए गए 4 लाख 40 हजार रुपये और एक सोने की बाली बरामद की है। आरोपी महिला गुलशना को गिरफ्तार किया तो उसने बताया कि उसकी सास उसे खर्च के लिए पैसे नहीं देती थी। सास घर के लेन-देन का काम भी खुद ही करती थी। गुलशना ने अपनी सास को घर में ऊपर बने कमरे में रखी अनाज की टंकी में पैसे रखते हुए देख लिया था।

इससे उसके मन में पैसों का लालच आ गया। घटना वाली रात को परिवार के सभी सदस्यों के सो जाने के बाद महिला ने अनाज की टंकी का ताला तोड़ा। उसने टंकी में छिपाकर रखे 4 लाख 40 हजार रुपये चुरा लिए और उन्हें एक थैले में रखकर कूलर में छिपा दिया। ताला तोड़ते समय उसका हाथ घायल हो गया था।

परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने चोरी का शोर मचाकर परिवार वालों को बुलाया। अज्ञात चोरों के चाकू मारकर घायल करने तथा कान की बाली छीनकर ले जाने की झूठी सूचना दी।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि महिला के पति को किसी के उधार के रुपये देने थे इसलिए भी यह घटना की गई। घर में चोरी चार लाख चालीस हजार रुपये की लेकिन उधार की रकम चुकाने के चक्कर में घर में चोरी हुई रकम को बढ़ा कर बताया गया था। आरोपी महिला का चालान कर दिया गया है। प्रेसवार्ता में एसओ पुरकाजी मानवेंद्र भाटी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें