दारुल उलूम को 90 लाख के नोटिस का दावा, प्रशासन का इंकार
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने दावा किया है कि दारूल उलूम ने अवैध भूमि पर निर्माण किया है, इस कारण प्रशासन 90 लाख रुपये का नोटिस संस्था को भेजेगा। वहीं एसडीएम राकेश कुमार ने इस दावे को खारिज कर दिया है।
शुक्रवार को विकास त्यागी ने दावा किया कि दारुल उलूम ने बिना अनुमति व बिना मानचित्र पास कराए विशाल पुस्तकालय का निर्माण कराया है, जिस पर प्रशासन ने जांच के बाद 90 लाख रुपये कंपाउंडिंग की संस्तुति की है। स्थानीय प्रशासन शीघ्र ही नोटिस भेजने की तैयारी में है। त्यागी ने कहा कि इस संबंध में वे शीघ्र ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर जांच की मांग करेंगे। वहीं, एसडीएम राकेश कुमार का कहना है कि दारुल उलूम को कोई नोटिस नहीं भेजा जा रहा है और न ही इसके लिए कोई आदेश मिला है।