फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुलीचंदपुर व असदपुर करंजाली में साढे सात हेक्टेयर भूमि कब्जामुक्त

विज्ञापन
दुलीचंदपुर गांव में रेलवे विभाग की भूमि को कब्जामुक्त कराते प्रशासन व रेलवे अधिकारी - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
दुलीचंदपुर व असदपुर करंजाली में साढे़ सात हेक्टेयर भूमि कब्जा मुक्त
विज्ञापन

देवबंद। देवबंद-रूड़की न्यू रेलवे लाइन परियोजना के तहत शुक्रवार को प्रशासन ने दुलीचंदपुर और असदपुर करंजाली में करीब साढ़े सात हेक्टेयर जमीन को कब्जामुक्त कराकर उसे रेलवे विभाग की सौंप दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को तहसील की टीम ने एसडीएम की मौजूदगी में दुलीचंदपुर और असदपुर करंजाली में अधिग्रहित भूमि का सीमांकन कराने के बाद पत्थर के पिलर लगाकर उसे रेलवे विभाग को सौंपा। रेलवे विभाग को भूमि कब्जा दिलाए जाने के दौरान कोतवाल अशोक कुमार सोलंकी, रेलवे विभाग के अधिशासी अभियंता, राजस्व कर्मियों के अलावा एक कंपनी आरएएफ तथा भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहे। एसडीएम राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दुलीचंदपुर और असदपुर करंजाली में करीब साढ़े सात हेक्टेयर भूमि को कब्जामुक्त कराकर उसे रेलवे विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। प्रशासन अब तक 10 गांवों से रेलवे विभाग की भूमि को कब्जामुक्त करा चुका है। साथ ही चकरमबाड़ी, देवबंद बैरून हदूद, देवबंद पट मजबता और नूरपुर गांवों की भूमि को भी जल्द ही कब्जामुक्त कराकर उसे रेलवे विभाग को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें