फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरा बरकरार, हवा की स्थिति में नहीं सुधार

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में सुबह फैली धुंध में से होकर गुजरते वाहन सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रदूषित हवा ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। एयर क्वालिटी इंडेक्स में मामूली सुधार हुआ है, जिसके बाद एक्यूआई 308 पर है। वायु गुणवत्ता के हिसाब से यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन

एक्यूआई में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। दिवाली के दिन एयर क्वालिटी इंडेक्स 202 रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन आतिशबाजी के बाद हवा की स्थित बेहद खराब हो गई। पांच और छह नवंबर को एक्यूआई 300 के पार रहा। जबकि रविवार को भी एक्यूआई 308 रिकॉर्ड किया गया।
हवा की खराब स्थिति से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ता है। सांस के रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्थमा, टीबी और फेफड़ों के रोगियों के लिए मुश्किलें खड़ी होने का खतरा है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि सुबह और शाम के समय अधिक बचाव रखने की जरूरत है। सांस के रोगियों को प्रदूषित हवा के दौरान घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए।
विज्ञापन

नवंबर माह में हवा का हाल
तिथि एक्यूआई
एक नवंबर 219
दो नवंबर 273
तीन नवंबर 287
चार नवंबर 202
पांच नवंबर 306
छह नवंबर 328
सात नवंबर 308
बचाव के लिए मास्क बेहतर
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि प्रदूषित हवा से बचाने के लिए लोगों को मास्क का प्रयोग करना चाहिए। यह धूल कणों को सांस के साथ शरीर में नहीं जाने देंगे। कोरोना समेत अन्य बीमारियों से बचाव हो सकेगा।
प्रदूषण विभाग ने कराया छिड़काव
शहर के कई इलाकों में प्रदूषण विभाग ने छिड़काव कराया। एंटी स्मॉग गन का प्रयोग भी किया गया। नई मंडी क्षेत्र में छिड़काव कराया गया।
खुले में निर्माण सामग्री वालों पर सख्ती
जिला प्रदूषण अधिकारी अंकित सिंह का कहना है कि खुले में निर्माण सामग्री डालने वालों पर सख्ती की जा रही है। नोटिस दिए जा रहे हैं। जिन क्षेत्रों में निर्माण चल रहे हैं, वहां पर एहतियात बरतने के दिशा-निर्देश विभाग की ओर से जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें