फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाए

विज्ञापन
मंसूरपुर में गांव घासीपुरा के मेले में आयोजित दंगल में पहलवानों के हाथ मिलवाते अतिथिगण। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
दंगल में पहलवानों ने दमखम दिखाए
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव घासीपुरा दुर्गा मेले में हुए दंगल में रविवार को पहलवानों ने कुश्ती में दमखम दिखाए। दंगल का शुभारंभ कमेटी अध्यक्ष कुंवर विजय राजसिंह ने किया।
विज्ञापन

प्रथम कुश्ती कार्तिक बड़ौत व रोहित लछेड़ा के बीच हुई, जिसमें कार्तिक विजयी रहा। इस दौरान अगले कुश्ती मैच में अखिल बढ़ेडी ने हरमीत नरसिंहपुर को, अभिषेक दौलतपुर ने आर्यन मंसूरपुर को, आशु पचेंड़ा ने रवि अजमतगढ़ को, रोहित नरसिंहपुर ने सोहेल सुजडू को, अमन मुकुंदपुर ने रोहित लछेड़ा को, देव बढ़ेडी ने अर्जुन मुकुंदपुर को, उजागर लछेड़ा ने जुगनू नावला को, वंश लछेड़ा ने अभय मुकुंदपुर को हराया। सोमवार को लड़कियों की कुश्तियां भी होंगी। रेफरी के रूप में रघुवीर सिंह रहे। कमेंट्री श्याम पाल चेयरमैन ने की। कुश्ती का आयोजन में राजेंद्र जड़ौदा, युद्धवीर सिंह बोपाड़ा, पुष्पेंद्र सिंह, मंसूरपुर थाना प्रभारी मनोज चाहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें