फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांडिया उत्सव में फैैशन का जलवा

Thu, 06 Oct 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
लेडीज क्लब में हुए डांडिया उत्सव में भाग लेते महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में प्लेनेट 7 इवेंट्स वेलफेयर की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत नईमंडी के मेहता क्लब में आयोजित डांडिया उत्सव-2016 के दूसरे दिन फैशन शो हुआ। 
विज्ञापन


शुभारंभ डीआईओएस वीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। मुख्य अतिथि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ क्षेत्रीय संयोजिका लीना सिंघल रही। डीआईओएस ने कहा कि बेटियों के बचाने और पढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। लीना सिंघल ने कहा कि बेटियां हमारा आज और कल है। इस दौरान आयोजित फैशन शो में बालिकाओं से लेकर गृहणियों तक ने रैंप पर कैटवॉक किया।

प्रथम स्थान पर चांदनी चौधरी रही, जबकि द्वितीय स्थान पर रीतिका और तृतीय स्थान पर अंजू रही। बालिका प्रज्ञा वर्मा के अलावा ज्योति, पायल आदि ने डांस प्रस्तुत किया। संयोजिका ज्योति राठी ने सभी का आभार जताया। संजय ,  राजीव, मोहित, कबीर, शुभ, सौरभ, फिरोज आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें