मुजफ्फरनगर में बीएलओ की ड्यूटी से गैर हाजिर चल रही चार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई। वहीं एक प्रेरक के खिलाफ में मुकदमा दर्ज करने के आदेश किए गए।
डीएम डीके सिंह ने निर्वाचन कार्यों में लापरवाही करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र की चार आंगनबाड़ी दधेडू खुर्द की रानी, सरवट की सुनीता रानी, नसीरपुर की ओमकारी और खुड्डा गांव की सुनीता त्यागी की बीएलओ में ड्यूटी लगी थी।
गैर हाजिर मिलने पर डीएम ने इनके खिलाफ तहरीर देने के आदेश तहसीलदार सदर को दिए। तहसीलदार सदर ने इन चारों और सुभाषनगर सरवट में तैनात प्रेरक अशोक कुमार के खिलाफ तहरीर दी गई है। मामले की जांच होगी।