मोरना के गांव करहेड़ा में चौधरी चरणसिंह मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता में दबथुवा (मेरठ) की टीम ने उत्तराखंड खेड़ाजट की टीम को फाइनल में हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। विजेता व उपविजेता टीम को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विकास खंड मोरना के गांव करहेड़ा में 61 किलोग्राम भार वर्ग के लिए डे नाइट कबड्डी प्रतियोगिता में करीब 45 गांव की टीमों ने हिस्सा लिया। खेले गए क्वार्टर मैच में बसेड़ा ने संभालकी को, कड़ापुर ने नौना, दबथुवा ने सकौती, काकड़ा ने खेड़ाजट को, मेरठ ने तेजलहेड़ा को हराया।
वहीं, कमेटी ने गांव बसेड़ा व पंवार क्लब नाला की टीम के खिलाड़ियों के ओवरवेट होने पर एतराज कर दिया। कमेटी ने खिलाड़ियों के वेट नहीं कराने को लेकर दोनों टीम को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। प्रथम सेमीफाइनल में खेड़ाजट टीम ने कड़े संघर्ष में कड़ापुर बिजनौर की टीम को 20-18 से हराया और द्वितीय सेमीफाइनल में दबथुवा टीम ने इकला मेरठ की टीम को 30-20 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
रविवार की देर रात खेले गए फाइनल मुकाबले में मेरठ के गांव दबथुवा की टीम ने उत्तराखंड को 31-14 से हराकर ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। इससे पूर्व. ब्लाक प्रमुख अनिल राठी, इंटर नेशनल वॉलीबाल खिलाड़ी वरुण मुन्ना, भूरा आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। विजेता टीम को नकद 7100 रुपये व उपविजेता टीम को 5100 रुपये गांव प्रधान धीरज राठी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में ओमबीर धीराहेड़ी, कैप्टन उपेंद्र व स्कोरर में अंशू, दीपक, बीनू आदि ने मुख्य भूमिका निभाई। मोहम्मद इदरीश ने शानदार कमेंट्री की। प्रतियोगिता के आयोजन में विक्की, भानू, आकाश राणा, विजय, मनू, आर्यन, जोनी आदि व्यवस्था बनाने में लगे रहे।
तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ
कस्बा भोकरहेड़ी स्थित इंटर कॉलेज में जानसठ तहसील स्तरीय तीन दिवसीय बालक बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कर्नल जितेंद्र मलिक सेना मेडलिस्ट कमांडिंग ऑफिसर, 82 बटालियन एनसीसी मुजफ्फरनगर ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का आधार स्तंभ हैं। खेल हमें अपनी क्षमता की पहचान कराकर सामाजिक जीवन को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। खेल से शारीरिक, मानसिक और समाजिक चरित्र का निर्माण होता है।
इंटर कॉलेज के क्रीड़ा स्थल पर आयोजित प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो आदि का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर वर्ग की सौ मीटर दौड़ में सूरज मीरापुर प्रथम, मोरना जोनी द्वितीय, ककरौली आसिफ तृतीय रहे। जूनियर वर्ग में अनुज भोपा प्रथम, रोहित भोपा द्वितीय, मोहित जानसठ तृतीय। सीनियर वर्ग में तीन किलोमीटर में वारिस मीरापुर प्रथम, अलोक शर्मा द्वितीय, अर्जुन मीरापुर तृतीय।
चार सौ मीटर में अंकुर मीरापुर प्रथम, भारत मीरापुर द्वितीय, अंकुर मीरापुर तृतीय। 1500 मीटर में अर्जुन मीरापुर प्रथम, भारत मीरापुर द्वितीय, सुमित भोपा तृतीय। 800 मीटर में भारत मीरापुर प्रथम, सुमित भोपा द्वितीय, आशीष भोपा तृतीय। 200 मीटर में सुरज मीरापुर प्रथम, अंकुर ककरौली द्वितीय, नदीम चौरावाला तृतीय स्थान पर रहे।
वहीं, सीनियर वर्ग की डिस्कस थ्रो में लविश ककरौली प्रथम, मोनू भोपा द्वितीय, सचिन जानसठ तृतीय। लंबी कूद में सूरज मीरापुर प्रथम, अंकुर ककरौली द्वितीय, जानी मोरना तृतीय, गोला फेंक में हर्ष भोपा प्रथम, लविश ककरौली द्वितीय और मोनू भोपा तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण सिंह, यशपाल सिंह, राकेश सिंह, फूलचंद्र, अमित कुमार, केरल सिंह, समुद्र सैन, प्रबंधक डॉ. कर्णवीर सिंह, वरुण सहरावत, सतीश सहरावत, रामकुमार शर्मा, मदन पाल चेयरमैन, रविदत्त, ओमवीर सिंह, विचित्र वीर सिंह, जयवीर सिंह आदि रहे। प्रतियोगिता में जानसठ, खतौली, नूनीखेड़ा, ककरोली, भोपा, मोरना आदि कॉलेज के बालक बालिकाओं ने भाग लिया।