फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक पर ग्राहको का हंगामा

विज्ञापन
अंसारी रोड पर बैक शाखा पर दौरान सोशल डिस्टेन्स से बेपरवाह खडी महिलाएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैंक पर ग्राहकों का हंगामा
विज्ञापन

छपार। सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के प्रबंधक के व्यवहार से परेशान खाताधारकों ने बैंक पर हंगामा किया। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और प्रबंधक को कार्य में सुधार लाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

कस्बे में सर्वयूपी ग्रामीण बैंक की शाखा है। वहां पर रोजाना रुपये निकालने वालों की भीड़ रहती है। बृहस्पतिवार को कस्बा निवासी नत्थू चार हजार रुपये निकालने के लिए लाइन में लगा था। नत्थू का आरोप है कि उसने फार्म भरने के लिए मैनेजर से कहा। आरोप है कि उसे बदसलूकी कर बाहर निकाल दिया गया। आरोप है कि महरायपुर निवासी महाबीर के साथ भी दुर्व्यवहार किया, जिस पर खाताधारकों ने हंगामा किया। भीड़ देखकर भाकियू कार्यकर्ता इकबाल कुरैशी, बब्लू त्यागी, साजिद त्यागी, शहजाद ग्राम अध्यक्ष मुसर्रफ त्यागी भी आ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मैनेजर ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। भाकियू के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने फोन द्वारा मैनेजर से बात की और भविष्य में आचरण में सुधार करने की चेतावनी दी। मैनेजर कुंवर सिंह का कहना है कि जिस खाते में छह माह से लेनदेन नहीं हुआ है, उसमें रुपये नहीं आए हैं। ज्यादातर लोग लाइन में ऐसे ही लगे हैं। उन्हें लाइन से बाहर किया जा रहा है। जो आरोप लगा रहे है निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें