फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्हू में काम करने वाले परिवार की किशारी से दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली। क्षेत्र के एक गांव में स्थित कोल्हू पर काम करने वाले परिवार की एक किशोरी के साथ कोल्हू के ही मुनीम पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। किशोरी के पिता ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी मुनीम फरार है।
विज्ञापन

रतनपुरी थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित कोल्हू में एक व्यक्ति ईंधन झोंकने का काम करता है। वह परिवार सहित कोल्हू पर ही रहता है। व्यक्ति ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे उसकी पुत्री लघुशंका के लिए उठी। तभी कोल्हू पर मुनीम का काम करने वाला कोल्हू स्वामी का भतीजा उसे जबरन खेत में ले गया और उसे धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया।। दुष्कर्म के बाद आरोपी मुनीम फरार हो गया। जाग होने पर किशोरी ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पीड़िता के पिता ने आरोपी कोल्हू मुनीम के विरुद्ध थाने में दुष्कर्म एवं एससी, एसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस आरोपी मुनीम को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें