फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नव वर्ष के आगाज पर डांस के साथ मस्ती

विज्ञापन
भोपा रोड स्थित रेडियो एफ एम में नये साल के स्वागत नृत्य करती कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
नववर्ष के आगाज पर धमाल मचाया
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेडियो एसडी में नववर्ष पर जमकर डांस हुआ। लाइव डीजे की धूम में नए साल का शानदार आगाज हुआ। रंगारंग कार्यक्रमों में लोगों ने धमाल मचाया।
नए साल के स्वागत में रेडियो एसडी ने न्यू ईयर 2020 लाइव डीजे का आयोजन किया। युवाओं से लेकर हर उम्र के लोगों ने धूम धड़ाके से इसमें भाग लिया। गानों की धुन पर युवाओं ने जमकर डांस किया। इसके साथ ही डांस के मास्टर विनीत एवं स्तुति ने डॉस वर्कशॉप के जरिये डॉस की बारीकियों से परिचित कराया। रेडियो एसडी के निदेशक डॉ सिद्धार्थ ने कहा नए साल का आगाज खुशी भरा होना चाहिए। समाजसेवी सपना सिंघल, विकास बालियान, असद जमा, मोहित मेहंदीयान, खुशी, गौरी शर्मा, ख्याति, राधिका आदि मौजूद रहे। शानू, कदिर, नंदिनी, शिखा, अमरप्रीत, आरिफ, नारायण, आरती आदि का सहयोग रहा। उधर, नए साल की पूर्व संध्या पर मंगलवार रात्रि में नेशनल हाईवे स्थित देवराना में भी कार्निवाल का आयोजन हुआ। यहां पर लोगों ने नए साल का जमकर जश्न मनाया। एक दूसरे को नए वर्ष की बधाई दी।

भोपा रोड स्थित रेडियो एफ एम में नये साल के स्वागत नृत्य करती कलाकार।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

रेडियो एफ एम में नये साल के स्वागत पर नृत्य करती युवतियां।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें