नगर के शिव चौक के बाजार में उमडी भीड़
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
सोमवार को बाजार में बढ़ी भीड़
मुजफ्फरनगर। रविवार को हुए संपूर्ण लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार में भीड़ उमड़ी। भीषण गर्मी के बावजूद लोग खरीदारी के लिए बाजार में पहुंचेे। सड़कों पर भीड़ के चलते लोगों को निकलने में मुश्किल का सामना करना पड़ा।
रविवार को जिले में संपूर्ण लॉकडाउन रहता है। सोमवार सुबह जैसे ही बाजार खुले, दुकानों पर भीड़ उमड़ पड़ी। भगत सिंह रोड, दाल मंडी, नगर की सब्जी मंडी, एसडी मार्केट, कोर्ट रोड तथा रुड़की रोड पर दुकानों पर भारी भीड़ रही। खरीदार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते भी नजर नहीं आए। नावल्टी चौक, अहिल्या बाई चौक, अंसारी रोड, बालाजी चौक, सदर बाजार, झांसी रानी पार्क के पास जाम के हालात रहे। कोर्ट रोड पर सड़क के दोनों ओर वाहनों के खड़े हो जाने के कारण सड़क पर जाम लगा रहा।
लगातार बढ़ रहे मरीजों के बावजूद कोई डर नहीं
जिले के कोरोना के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। मरीजों का आंकड़ा 237 तक पहुंच गया है। रेंडम जांच में भी कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद लोगों में कोरोना को लेकर कोई डर नजर नहीं आ रहा। लोग घरों से बाहर न तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और न ही कोरोना से बचाव के तरीके अपना रहे हैं।