फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की खरीदारी के चलते बाजारों में रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद की खरीदारी के चलते बाजारों में रही भीड़
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ईद से एक दिन पहले बाजारों में खरीदारी को लेकर भारी भीड़ रही। लोगों ने अपने परिवार में ईद मनाने के लिए किराना का सामान खरीदा। फलों और सब्जियों की दुकानों पर भारी भीड़ रही। पुलिस ने दाल मंडी, पान मंडी और आलू मंडी के मेन रास्तों को वाहनों के लिए बंद रखा। बाजारों में पुलिस का सख्त पहरा रहा।
ईद के पर्व को देखते हुए किराना आदि का सामान खरीदने के लिए लोगों को सुबह सात बजे से 11 बजे तक का समय दिया गया। इस बीच लोगों ने जमकर खरीदारी की। खरीदारों की इतनी भीड़ रही कि मीनाक्षी चौक से लेकर शिवचौक और भगत सिंह रोड पर वाहनों की लंबी कतार लगी थी। अंदर मार्केट में भीड़ को देखते हुए वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। दाल मंडी, पान मंडी, लोहिया बाजार, वेयरगंज हाउस, सब्जी मंडी में अधिक लोग किराना का सामान खरीदने के लिए पहुंचे। ईद मनाने के लिए मेवे, चीनी आदि घर का सामान लोगों ने जमकर खरीदा। फल और सब्जी भी खरीदी गई। खरीदारी करने वालों में महिलाओं की संख्या अत्यधिक रही। भीड़ में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस बड़ी संख्या में चौतरफा तैनात रही। ग्यारह बजते ही पुलिस ने बाजारों को बंद कर दिया। इसके बाद भ्रमण कर सड़कों पर घूम रहे लोगों को घरों को भेजा। दोपहर बारह बजे के बाद अफसर भी सड़कों पर उतर आए। मीनाक्षी चौक, शिव चौक, महावीर चौक, प्रकाश चौक पर बैरीकेडिंग लगा दी गई। आने वाले लोगों को रोक कर उनसे घर से बाहर निकलने का कारण पूछा। बिना वजह घूमने वाले के चालान किए गए।
ईद पर बेचैन दिखाई दिए रेडीमेड और जूतों के दुकानदार
मुजफ्फरनगर। ईद के लिए करोड़ों रुपये के कपड़े, जूते आदि सामान खरीदकर बिक्री के लिए दुकान में रखने वाले व्यापारियों को बड़ा झटका लगा है। सुबह दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर परेशान नजर आए।
विज्ञापन

ईद को लेकर दुकानदार दो माह पहले ही खरीदारी कर लेते हैं। एक-एक दुकानदार की खरीदारी पांच से दस लाख तक की होती है। शहर में करोड़ों की खरीदारी व्यापारियों ने ईद को लेकर की थी। कमाने की चाह में इन व्यापारियों का यह पूरा पैसा बंध गया। सुबह जब किराना की दुकानों पर भीड़ रही, रेडीमेड गारमेंट, जूते आदि की दुकानों पर ग्राहक कम पहुंचे। रेडीमेड गारमेंट और जूतों के दुकानदार अपनी दुकानों के सामने परेशान घूम रहे थे। उम्मीद जता रहे थे कि कुछ छूट उन्हें भी मिल जाए तो उनका पैसा निकल जाएगा। ईद पर व्यापार बंद होने से व्यापारियों का करोड़ों डूब गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें