फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ से फसलें बर्बाद, सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल बह गई

विज्ञापन
रामराज क्षेत्र के गांव जीवनपुरी में जलमग्न हुई फसल दिखाता किसान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बाढ़ से फसलें बर्बाद, सैकड़ों बीघा सब्जी की फसल बह गई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड में बेमौसम बारिश से गंगा में आए उफान ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खादर क्षेत्र के दस गांवों के सैकड़ों किसानों की सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। गन्ने के खेतों में पानी भरा है। जलस्तर अभी भी खतरे के निशान पर है, जिससे किसानों की मुश्किलें आने वाले दिनों में भी कम होने के आसार कम ही है।
रामराज क्षेत्र के जीवनपुरी, रामपुर ठकरा, उजाली कलां, उजाली खुर्द, सिताबपुरी, नया गांव, खैर नगर, मजलिसपुर, हंसावाला समेत करीब 10 गांव के किसानों के लिए गंगा का पानी मुसीबत बन गया है।
विज्ञापन

जीवनपुरी के किसान संजीव कुमार का कहना है कि गन्ने के खेत में पानी भरा है। सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है। लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
किसान धर्मेेंद्र कुमार का कहना है कि प्रशासन ने फसलों को बचाने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए हैं। किसानों की समस्या को कोई समझने के लिए तैयार नहीं है।
किसान प्रदीप कुमार का कहना है कि सब्जी की फसल बर्बाद होने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। अभी पानी उतरने की कोई संभावना नहीं है।
इन फसलों को हुआ नुकसान
गन्ना, परमल, मूली, गोभी, गाजर समेत अन्य फसलों को नुकसान हुआ है।
प्रशासन ने नहीं की सुनवाई
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य आशीष शर्मा का कहना है कि प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी दी गई थी। जलस्तर बढने और फसलों के नुकसान की जानकारी दी, लेकिन अभी तक क्षेत्र मेें कोई अधिकारी नहीं पहुंचा है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने जरूर किसानों की समस्या सुनी है।
रामपुर ठकरा के रास्तों पर भर गया पानी
गंगा खादर के गांव रामपुर ठकरा के आने जाने के रास्ते बंद हो गए हैं। ग्रामीण सिर्फ ट्रैक्टरों पर सवार होकर ही यहां पहुंच रहे हैं।
सब्जियों के दाम आसमान पर
बारिश के बाद सब्जियों के दाम आसमान पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। गोभी का भाव 60 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है, जबकि तीन दिन पहले 45 रुपये प्रति किलो का भाव था। पालक का भाव 20 रुपये बढक़र 50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। अन्य हरी सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन कराएगा नुकसान का आंकलन
एसडीएम जानसठ जयेंद्र कुमार का कहना है कि पानी उतरते ही किसानों के नुकसान का आंकलन कराया जाएगा। प्रशासन जलस्तर पर निगाह रखे हुए हैं। बाढ़ चौकियों भी अलर्ट पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें