फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गर्मी में झुलसी फसल, बिजली कटौती से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। हीट वेव व भीषण गर्मी के कारण किसानों की हरे चारे व गन्ने की पछेती फसल भी झुलस गई है। भीषण गर्मी व बिजली की अघोषित कटौती से किसान परेशान है।
विज्ञापन

गन्ने की पछेती फसल व हरी सब्जियों की फसल पर भी भीषण गर्मी का प्रभाव है। ओवरलोड व भीषण गर्मी के कारण विद्युत उपकेंद्र के ट्रांसफार्मर ठीक से काम नही कर रहे हैं। ट्रांसमिशन में फाल्ट आने के कारण विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। एसडीओ ध्रुवचंद व फुगाना बिजलीघर के जेई कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव में बिजली की आपूर्ति 18 घंटे तथा कस्बे में 20 से 22 घंटे देने के निर्देश है। भीषण गर्मी में ट्रांसमिशन में खराबी के कारण आपूर्ति पूरी नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन

फुगाना के किसान थाम सिंह का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण किसानों की ज्वार की फसल झुलस गई है। किसान मुकेश मलिक का कहना है कि भीषण गर्मी का विपरीत प्रभाव किसान की गन्ने की पछेती फसल पर भी पड़ रहा है। पानी अभाव में फसलें झुलस रही है। बिजली की अघोषित कटौती भी किसान को परेशान कर रही है। गर्मी के कारण वोल्टेज कम मिलने से किसानों की ट़्यूबवैल के मोटर भी खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें