फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के पैर कुचलने पर गुस्साई भीड़ ने दो बसें फूंकीं

Sun, 13 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खतौली के गांव भैंसी में धू-धू कर जलती रोडवेज की बसें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के खतौली में गांव भैंसी के पास हुए हादसे में रोडवेज की अनुबंधित बस से युवक के दोनों पैर कुचल गए। ग्रामीणों ने बस को घेर लिया। इस बीच बराबर से गुजर रही दूसरी बस को भी लोगों ने रोक लिया। गुस्साई भीड़ ने सवारियों को उतारे बिना ही दोनों बसों में आग लगा दी। जिससे दोनों बसों की सवारियों में अफरातफरी मच गई। बड़ी मुश्किल से बसों से उतरकर सवारियों ने जान बचाई। सूचना पर सीओ हरिराम यादव सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे। आग लगने से बसों के टायर तेज आवाज के साथ फट गए। धमाकों से पूरा गांव दहल गया था। करीब एक घंटेे बाद दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया, तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं।      
विज्ञापन

गांव भैंसी निवासी 40 वर्षीय बबलू पुत्र महेंद्र ट्रक चलाता है। शनिवार देर शाम करीब 7 बजे चालक बबलू गांव के पास स्थित एक कोल्हू पर ट्रक खड़ा करके घर लौट रहा था। मुजफ्फरनगर से रोडवेज डिपो की अनुबंधित बस सवारी लेकर मेरठ की ओर जा रही थी। गांव भैंसी में प्राथमिक विद्यालय के सामने सड़क किनारे जा रहे चालक बबलू के दोनों पैर बस से कुचल गए। 
हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने बस को रोक लिया, जबकि चालक मौका पाकर बस से कूदकर फरार हो गया। इस बीच पीछे से आ रही दूसरी बस के चालक ने ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया तो, भीड़ ने उस बस को भी रोक लिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस मंगवाकर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। 
विज्ञापन

यह खबर गांव में पहुंचते ही गुस्साई भीड़ ने दोनों बसों मेें आग लगा दी। दोनों बसों की सवारियाें और दूसरे बस के चालक, परिचालक ने किसी तरह से बस से उतर कर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस को भीड़ ने रोक दिया। देखते ही देखते दोनों बसें बस धू-धू कर जलने लगीं। 
सूचना मिलने पर सीओ हरिराम यादव सहित थाना खतौली, मंसूरपुर, रतनपुरी सहित कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। सीओ ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को बुलवाया। करीब एक घंटे बाद मुख्यालय से दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक मेरठ में भर्ती चालक बबलू की हालत गंभीर बताई गई है।      
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें