फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री का पीए बताकर आठ लाख ठगे  

Sun, 15 Jul 2018 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कोतवाली में मौजूद पीड़ित और आरोपी युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के कैबिनेट मंत्री का पीए बताकर गांव खेड़ी कुरैश के युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर हरदोई की युवती से बीएसए कार्यालय में क्लर्क की नौकरी लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने हरदोई की शहर कोतवाली में तीनों आरोपियों के विरुद्ध ठगी का मुकदमा दर्ज कराया था। शनिवार को यहां पहुंची हरदोई पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।             
विज्ञापन


हरदोई शहर कोतवाली के दरोगा जावेद अख्तर के अनुसार खतौली क्षेत्र के गांव खेड़ी कुरैश निवासी आदेश नेहरा ने कई माह पूर्व व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम में हरदोई के मोहल्ला बगिया पुरवा, आलू चौक की रहने वाले प्रत्युषा लहरी पुत्री विजय कुमार से संपर्क हो गया था।

व्हाट्सएप के जरिए आदेश ने युवती को बताया कि वह प्रदेश के एक कैबिनेट मंत्री का पीए हे और वह उसकी बीएसए कार्यालय में क्लर्क के पद पर नौकरी लगवा देगा। युवती उसके झांसा में आ गई। 19 मई 2018 को आदेश हरदोई पहुंचा। वह अपने साथ मेरठ के गांव रजपुरा निवासी सेवाराम और करोलबाग दिल्ली निवासी सत्येंद्र सिंह को भी ले गया था। तीनों आरोपी हरदोई के नीलकंठ होटल में प्रत्युषा से मिले। 
विज्ञापन


प्रत्युषा को आदेश नेहरा ने अपने आपको एक कैबिनेट मंत्री का पीए बताते हुए अपने दोनों साथियों को मंत्री का गनर बताया। इन तीनों ने युवती से नौकर लगवाने के नाम पर आठ लाख रुपये ठग लिए। युवती के भाई दीपांकर लहरी ने जानकारी की तो पता चला कि इन तीनों युवकों ने धोखाधड़ी करके रुपये ठग लिए हैं।

21 मई को पीड़िता ने हरदोई के शहर कोतवाली में तीनों युवकों विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई। हरदोई पुलिस ने मेरठ व दिल्ली के नामजद आरोपियों को पकड़ कर खतौली पहुंची। पुलिस ने गांव खेड़ी कुरैश में छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी आदेश नेहरा को भी गिरफ्तार कर लिया। हरदोई पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उधर, आरोपियों और पीड़िता के परिजनों के बीच समझौता के प्रयास भी चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें