फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मूंछ का बेटा विदेशी माउजर के साथ गिरफ्तार       

Tue, 26 Sep 2017 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विदेशी पिस्टल के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिमी उप्र के माफिया सरगना सुशील मूंछ के बेटे टॉनी को पुलिस ने विदेशी माउजर के साथ गिरफ्तार किया है। साइड देने की मामूली बात को लेकर टॉनी ने सीओ दफ्तर के सामने ही मारपीट करते हुए एक युवक पर माउजर तान दिया। इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी फरार हो गए। युवक की ओर से टॉनी के खिलाफ हत्या का प्रयास और पुलिस की ओर से आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उससे विदेशी हथियार के बारे में पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन


घटना सोमवार दोपहर 1.30 बजे की है। कचहरी के पश्चिमी गेट पर साइड देने को लेकर खादरवाला के नदीम पुत्र अली हसन की बाइक सवार तीन युवकों से कहासुनी हो गई। नदीम वहां से चलकर सिविल लाइन थाने के पास सीओ सिटी दफ्तर के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आए उक्त बाइक सवार तीनों युवकों ने उसे घेर लिया। बाइक से नीचे उतारकर नदीम से मारपीट कर दी। नदीम भी उनसे भिड़ गया। मौके पर भीड़ लग गई।

इसी बीच एक युवक ने माउजर निकाल कर नदीम की कनपटी पर लगा दिया, तभी कचहरी से सिविल लाइन थाने लौट रहे दरोगा विनोद कुमार राघव और राकेश कुमार ने यह माजरा देखा और तुरंत दौड़कर युवक के हाथ से माउजर छीन लिया। इसी दौरान उसके दो साथी बाइक लेकर फरार हो गए। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई। पीड़ित युवक नदीम भी थाने पहुंच गया। थाने लाकर की गई पूछताछ में पकड़े गए युवक ने खुद को गांव मथेड़ी निवासी सुशील मूंछ का बेटा मंजीत उर्फ टॉनी बताया।
विज्ञापन


मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी गई। एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया और क्राइम ब्रांच टीम ने थाने पहुंचकर टॉनी से पूछताछ की। इंस्पेक्टर सिविल लाइन जीसी शर्मा ने बताया कि पकड़ा गया युवक माफिया सरगना सुशील मूंछ  का बेटा टोनी उर्फ मंजीत है, जिसके कब्जे से 7.63 बोर का अवैध विदेशी माउजर और चार कारतूस मिले हैं। नदीम की ओर से मूंछ के बेटे के खिलाफ हत्या के प्रयास और एसआई विनोद राघव की ओर से 25 आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। टॉनी के पकड़े जाने के कुछ ही देर में सिविल लाइन थाने पर लोगों की भीड़ लग गई। मूंछ समर्थकों का भी थाने पर तांता लग गया।  

मूंछ का नाम सुनते ही नदीम के होश उड़े  
मुजफ्फरनगर। माउजर के साथ पकड़े गए युवक का सुशील मूंछ का बेटा होने का पता चलते ही नदीम का चेहरा फक पड़ गया। उसने किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से ही इंकार कर दिया। कुछ देर बाद उसके परिजन और परिचित भी थाने पहुंच गए। वह भी मामले में समझौता करने और आरोपी को छोड़ने की वकालत करने लगे। बाद में पुलिस अधिकारियों के समझाने के बाद ही पीड़ित नदीम  टॉनी के खिलाफ तहरीर देने के लिए तैयार हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें