फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गला दबा कर हत्या, हंगामा

Sat, 20 Aug 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खतौली
विज्ञापन
विज्ञापन
अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का आरोप है। हत्या को लेकर मायके वालों ने थाने पर हंगामा किया। 
विज्ञापन


भूड़ निवासी हनीफ की बेटी मुर्शीदा का निकाह डेढ़ वर्ष पूर्व गीतापुरी भूड़ निवासी मेहताब के साथ हुआ था। मुर्शीदा के मायके वालों का आरोप है कि निकाह के दिन से ही ससुरालवाले अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे थे।

ससुरालवालों ने कई बार मुर्शीदा को मारपीट का घायल तक कर दिया था। शुक्रवार को अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने  विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना का पता चलने पर मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में हंगामा किया।
विज्ञापन


हत्या की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी घर से फरार हो गए हैं। मृतका के मायके वालों ने कोतवाली में पुलिस को तहरीर दे देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें