फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की गोली लगने से मौत

Mon, 18 Dec 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली के मोहल्ला आबकारी निवासी सपा नेता कुल्लन देवी की पुत्रवधू बबीता की संदिग्ध हालात में माथे पर गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में परिवारीजन ने पुलिस से कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सपा नेता की पुत्रवधू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला आबकारी निवासी सपा नेता कुल्लन देवी के बेटे नितिन की पत्नी बबीता (35) रविवार दुपहर को मकान में मौजूद थीं। करीब 12.30 बजे अचानक गोली चली। परिजन मौके पर पहुंचे, तो कमरे में बबीता की रक्तरंजित लाश पड़ी थी। उसके माथे पर गोली लगने का निशान था। बताया गया है कि जब यह घटना हुई, तब सपा नेता और बबीता की छोटी बहन भी मकान पर मौजूद थी। बबीता की छोटी बहन ने           रामलीला टिल्ला निवासी अपने भाई रोहित उर्फ टिंकू को इस बारे में जानकारी दी।

टिंकू ने डायल 100 को सूचना दी। इस दौरान सपा नेता की पुत्रवधू की गोली लगने से हुई मौत की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई। सपा जिलाध्यक्ष गौरव स्वरूप आदि नेता भी मौके पर पहुंचे। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने किसी को भी अंदर कमरे में नहीं जाने दिया।
विज्ञापन


बाद में एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ सिटी हरीश भदौरिया, शहर कोतवाल संजीव शर्मा, इंस्पेक्टर सिविल लाइन डीके त्यागी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बबीता के मायके वाले और बाकी ससुराल वाले भी वहां आ गए थे।

उन्होंने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। मगर, पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव देने से इंकार कर दिया। पुलिस ने डायल 100 वालों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतका के पति और भाई से घंटो तक गहन पूछताछ की।

फोरेंसिक टीम ने जांच की
अधिकारियों के आदेश पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंच कर गहन जांच पड़ताल की। वहां पर फिंगर प्रिंट्स भी लिए गए।
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पीएम ः अधिकारियों के आदेश पर दो डॉक्टरों के पैनल ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम को शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें