फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा चार के छात्र के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षा चार के छात्र के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन

--घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिला छात्र
--पिता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। गांव औरंगाबाद से तीन दिन पहले बदमाशों ने कक्षा चार के छात्र के अपहरण की कोशिश की। इस दौरान राहगीरों को आता देखकर बदमाश उसे छोड़ कर भाग गए। बच्चा परिजनों को घर के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। छात्र के होश में आने के बाद उसके पिता ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी सुभाष ने रविवार को थाने में तहरीर दी है। उसका कहना है कि उसका सात साल का बेटा सतनाम गांव मुदाफरा के एक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है जो शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहा था। जब वह काफी देर तक भी घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो घर के पास बेहोशी की हालत में मिला। शनिवार सुबह होश में आने पर सतनाम ने बताया कि चार-पांच नकाबपोश बदमाशों ने अपहरण का प्रयास किया था। इस बीच सामने से आ रहे वाहन की लाइट और खेतों से लौट रहे किसानों की टार्च की रोशनी को देखकर बदमाश उसे छोड़कर भाग निकले। सुभाष ने मामले की जांच कर बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग की है। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें