फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक की पेपर मिल में महिला की हत्या

Sat, 18 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
जानसठ रोड स्थित राना पेपर मिल में एक दलित महिला कर्मी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वारदात की देर रात जानकारी हुई। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिलने से उसके साथ दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जाहिर की जा रही है। घटना की सूचना पर पुलिस अधिकारी फैक्ट्री पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की। 
विज्ञापन


जानसठ रोड पर बसपा के पूर्व सांसद कादिर राना के भाई चरथावल विधायक नूर सलीम राना की राना पेपर मिल है। पुलिस के मुताबिक नंगला मुबारिक गांव की 40 वर्षीय दलित महिला मिल में पिछले डेढ़ साल से नौकरी कर रही थी। उसका पति गांव में मेहनत मजदूरी करता है।

शुक्रवार को भी महिला अपनी ड्यूटी पर आई थी। दोपहर बाद वह किसी की नजर नहीं आई। देर रात फैक्ट्री में गत्ते हटाए जाने पर महिला की लाश मिली। घटना की सूचना पर सिखेड़ा पुलिस के साथ ही एसएसपी दीपक कुमार और एसपी सिटी संतोष कुमार शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। महिला के कपड़े अस्त-व्यस्त मिले हैं। दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन


अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या चुनरी से गला घोटकर की गई है। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विधायक नूर सलीम राना ने बताया कि महिला ठेकेदार के अधीन काम करती थी। किसी ने उसकी हत्या कर दी है। वह अभी सहारनपुर से लौटे हैं। पुलिस से मामले की जानकारी करेंगे। पुलिस ने महिला के पति को बुलाकर भी पूछताछ की है।

महिला के पति का कहना है कि उसकी पत्नी के साथ ही उसकी बेटी भी फैक्ट्री में नौकरी करती थी। लेकिन वह किसी कारण से आज ड्यूटी पर नहीं आई थी। पुलिस ने फैक्ट्री में काम करने वाले कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। 

बताया गया है कि फैक्ट्री के कुछ ठेकेदार संदेह के घेरे में हैं और फिलहाल गायब चल रहे हैं। एसएसपी दीपक कुमार का कहना है कि महिला की लाश पेपर के बंडलों के नीचे मिली है। यह भी हो सकता है कि बंडल के नीचे दबकर उसकी मौत हुई हो। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही महिला की मौत के राज से परदा उठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें