फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: विवाहिता की मौत, आत्महत्या के वीडियो से मचा हड़कंप, हिरासत में सास और ससुर

Mon, 12 Apr 2021 01:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर में मामला सामने आया है कि एक महिला के आत्महत्या करने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
विज्ञापन
एसएसपी अभिषेक यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वहीं मामला सामने आया है कि महिला के आत्महत्या करने के दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। 

विज्ञापन


छपार थाना क्षेत्र के गांव दतियाना में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव ससुराल के एक कमरे में पड़ा मिला। हत्या की आशंका जता रहे मायकेवालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उधर, महिला की सास और ससुर को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि पति समेत अन्य लोग फरार हो गए। इस मामले में दहेज हत्या का मुदकमा दर्ज कर लिया गया है। 

शाहपुर क्षेत्र के गांव पलड़ी निवासी कोमल (25 वर्ष) की शादी डेढ़ साल पूर्व गांव दतियाना निवासी आशीष के साथ हुई थी। दंपती को आठ माह की बच्ची भी है। रविवार शाम पांच बजे कोमल ससुराल के एक कमरे में अचेतावस्था में पड़ी मिली। किसी ग्रामीण की सूचना पर उसके मायके वाले दतियाना पहुंचे और एक डॉक्टर को दिखाया, जिसने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: सिपाही ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जांच में जुटे अफसर

इसके बाद मायकेवालों की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने विवाहिता की हत्या की आशंका जताई, जिस पर पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। पुलिस ने मौके पर मौजूद महिला के ससुर और सास को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूपी: चाय बेचने वाली महिला ने प्रधान पद के लिए किया नामांकन, पीएम मोदी से प्रेरणा लेकर लिया फैसला

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि इस मामले में दहेज का मुदकमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि वीडियो वाली बात भी सामने आई है। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें