फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही कराया था मजदूर का कत्ल

Fri, 02 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
हत्या - फोटो : Getty
विज्ञापन
मंसूरपुर डिस्टलरी के मजदूर की हत्या पत्नी ने ही अपने प्रेमी से करा दी। कत्ल करने में प्रेमी का एक साथी भी शामिल था। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पत्नी को 120 बी का मुल्जिम बनाते हुए उसके प्रेमी और साथी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अमरेश सिंह बघेल ने बताया कि गांव घासीपुरा निवासी मंसूरपुर डिस्टलरी के मजदूर मोहम्मद यूसुफ पुत्र जैनूदीन के साथ शामली निवासी संदीप भी काम करता था। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। संदीप ने यूसुफ के घर आना जाना शुरू कर दिया। इसी बीच यूसुफ की पत्नी शाहिदा के साथ संदीप के संबंध बन गए। यूसुफ ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा था। कुछ दिन से संदीप अपने साथ एक अन्य साथी को भी यूसुफ के घर लेकर आने लगा था। जिसका यूसुफ ने विरोध किया था। 

पत्नी के कहने पर संदीप और उसके साथी ने मंगलवार को मजदूरी कर घर जा रहे यूसुफ की गांव जौहरा के जंगल में गला दबाकर हत्या कर दी। हत्यारोपी शव को ईख के खेत में डालकर फरार हो गए। शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हो गया। शाहिदा ने मोबाइल पर घटना के दिन भी संदीप से कई बार फोन पर बातचीत की थी। पुलिस ने मृतक के भाई गय्यूर की ओर से संदीप, उसके साथी के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। जबकि गिरफ्तार की गई मृतक की पत्नी को 120 बी का मुल्जिम बनाया गया है। फरार हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें