फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल आने के बाद भैंसी से शहर आया था वसीम

Sat, 15 Sep 2018 12:24 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वसीम अपने चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसका एक भाई नदीम लेखपाल है और फिलहाल बिजनौर में तैनात है। वहीं, बाकी के दो भाइयों नईम व परवेज के साथ वह सदर बाजार में रेडीमेड गारमेंट का काम संभालता था। यहां उन्होंने रहमतनगर में मकान लिया हुआ था, जहां वे अक्सर रुक जाया करते थे। वसीम के भाई परवेज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम वे भैंसी में थे। इसी दौरान शाम को वसीम के पास एक कॉल आई। करीब आधा घंटे बाद वह चला गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह करीब 4.30 बजे रोशनआरा की मां सायरा ने वसीम के परिजनों को फोन कर वसीम व रोशनआरा की मौत होने की जानकारी दी।         
विज्ञापन

कहां से आए हथियार
मुजफ्फरनगर। रोशनआरा व वसीम की मौत प्रकरण में थाना पुलिस ने घटनास्थल से दो तमंचे व एक गंडासा बरामद किया है। वसीम के परिजनों के अनुसार, वह बृहस्पतिवार को भैंसी में था, जो शाम एक कॉल आने के बाद घर से रवाना हुआ था। परिजनों का कहना है कि घर से निकलते समय वसीम खाली हाथ ही था। तो ऐसे में पुलिस के समक्ष सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर दोनों की जान लेने वाले प्राणघातक हथियार लेडीज जिम तक कैसे और कब पहुंचे। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि जांच में रोशनआरा के घर पहुंचने पर वसीम के हाथ में एक बैग होने की बात सामने आई है, जिसमें हथियार होने की आशंका है  

युवक की कनपटी पर लगी गोली, युवती के बाएं गाल पर घाव
पुलिस के मुताबिक युवती के            जहां बाएं गाल पर धारदार   हथियार का गहरा घाव था।     वहीं युवक की कनपटी पर     गोली लगी हुई थी। मौके से दो तमंचे, जिनमें से एक में 12 ढबोर का खोखा भी फंसा हुआ था और एक गंड़ासा बरामद किया गया। सूचना पर एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का बारीकी से   निरीक्षण कर सुबूत जुटाए। एसएसपी ने कहा प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें