मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को लूट की एक वारदात हो गई। यहां खतौली में रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार बदमाश ने बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से 1,34500 रुपये लूटकर सनसनी फैला दी।
बताया गया कि ग्राहक सेवा केंद्र पर दो कर्मचारी अजय और रुबीना बैठे थे। तभी बाइक सवार एक युवक यहां आया और तमंचे के बल पर नकदी लूटकर फरार हो गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली है।