मुजफ्फरनगर के तितावी थाना क्षेत्र के गांव मुकुंदपुर में ग्रामीण नीरज कुमार ने अपनी पत्नी रश्मि (45 वर्ष) की सर में फावड़ा मारकर हत्या कर दी। मृतक महिला के बेटे हिमांशु ने अपने पिता नीरज के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
बेटे ने बताया कि पिता उसकी मां के चरित्र पर शक करता था। आए दिन मां के साथ झगड़ा करता था। आज यानी सोमवार को झगड़ा करने के दौरान पिता ने फावड़े से प्रहार कर उसकी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने हत्यारोपी पति नीरज को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।