फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक: किशोरी की हत्या, आनन-फानन में हुआ अंतिम संस्कार, पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव

Wed, 18 Aug 2021 12:35 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

मुजफ्फरनगर के एक गांव में किशोरी की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और जलती चिता से शव को निकाल लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का राज खुलेगा।
विज्ञापन
मुज़फ्फरनगर; पुलिस ने जलती चिता से निकाला शव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भोपा क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी की हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।हत्या का आरोप उसके पिता पर ही लगा है। परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हत्या की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से शव निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव में ऐसी चर्चा है कि युवती की प्रेम प्रसंग में हत्या की गई है। सीओ ने कहा कि हत्या का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगा। 

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी की सोमवार देर रात मौत हो गई। मंगलवार को अलसुबह परिजनों ने आनन-फानन में गांव के श्मशान घाट में किशोरी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर किशोरी की हत्या किए जाने की सूचना दी। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जलती चिता से शव निकालकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस टीम की इस कार्रवाई को देख मृत किशोरी के पिता और परिवार के अन्य लोग वहां से फरार हो गए। चर्चा है कि किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी सोमवार देर रात परिजनों को लग गई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी प्रकरण को लेकर किशोरी के परिजनों ने उसकी हत्या की है। 
विज्ञापन


सीओ गिरिजाशंकर त्रिपाठी का कहना है कि मामले में गांव के चौकीदार की तहरीर पर फिलहाल पिता के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सभी परिजन घर से फरार हैं। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें