फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी में युवक ने चाचा का गोली मारी

Tue, 28 Jun 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
छपार के सिमर्थी गांव में विद्युत लाइन पर तार डालने को लेकर चाचा-भतीजे में कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक चाचा के पैर में गोली मार दी और फरार हो गया। गांव सिमर्थी निवासी दो भाइयों सोहनवीर और हरेंद्र के मकान आमने-सामने हैं।
विज्ञापन


गांव का ट्रांसफार्मर फुंक जाने के कारण हरेंद्र सोहनवीर के घर के सामने से जा रही बिजली की लाइन पर तार डाल रहा था, जिसका भतीजे रोहित ने विरोध किया। मामूली कहासुनी में देखते ही देखते रोहित घर से तमंचा लेकर आया और चाचा हरेंद्र पर गोली चला दी, गोली हरेंद्र (40) के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर आए आसपास के लोगों को देखकर रोहित हवाई फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर  फोन कर पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर अकील अहमद, एसओ प्रभाकर  केंतुरा भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की। बाद में घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। देर शाम तक इस संबंध में थाने पर तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें