फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित, पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली 

Fri, 08 Sep 2017 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
इसी सिपाही की आंखों मं डाला था मिर्च पाउडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नईमंडी पुलिस की कस्टडी से हथकड़ी समेत फरार हुए 12 हजार के इनामी बदमाश नदीम का अभी तक सुराग नहीं मिल सका। उसके पकड़ने के लिए दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने शामली, दिल्ली और जिले में कई स्थानों पर दबिश दी, मगर फरार बदमाश हाथ नहीं लग सका। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि पुलिस कर्मियों की आंखों में मिर्च झोंककर इनामी को फरार कराने वाले बदमाशों का सुराग मिल सके। 
विज्ञापन


नईमंडी पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे 12 हजार के इनामी बदमाश नदीम बागोवाली को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट का सामान और पिस्टल बरामद किया था। नईमंडी कोतवाली पर तैनात दो सिपाही दीपक कुमार और नवीन कुमार बुधवार दोपहर नदीम को कोर्ट में पेश करने के लिए पैदल लेकर जा रहे थे। जानसठ ओवरब्रिज के नीचे पहुंचने पर बाइक पर सवार दो बदमाश पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर नदीम को पुलिस कस्टडी से छुड़ाकर फरार हो गए थे।

दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। इस संबंध में सिपाही दीपक की ओर से सिविल लाइन थाने में नदीम और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। बृहस्पतिवार को  सिविल लाइन इंस्पेक्टर जीसी शर्मा ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, ताकि फरार कराने वाले बदमाशों को सुराग मिल सके। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि फरार हुए बदमाश की तलाश में इंस्पेक्टर मंडी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन की दो टीमें बनाई गई हैं। क्राइम ब्रांच भी उसकी तलाश में लगी है। बदमाश की तलाश में बागोवाली, कैराना, तितरवाड़ा, शामली, दिल्ली आदि स्थानों पर दबिश दी गई। बदमाश की तलाश में पुलिस जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें