फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत भेजकर मांगी दो लाख की रंगदारी

Sun, 16 Apr 2017 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
threat
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। लिफाफा में बंद खत घर में फेंककर एक व्यक्ति से दो लाख की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना से पीड़ित परिवार में दहशत व्याप्त है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के केशवपुरी निवासी श्रीचंद शर्मा ने बताया कि उसके मकान में बृहस्पतिवार रात को लिफाफा पड़ा मिला। उसे खोलकर देखा तो एक खत रखा था। जिसमें दो लाख की रंगदारी मांगी गई है। मांग पूरी नहीं करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। धमकी से पीड़ित के परिवार में दहशत व्याप्त है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में रिपोर्ट दर्ज कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।             

बदमाशों ने ग्रामीण से बाइक लूटी
बुढ़ाना(ब्यूरो)। परासौली गांव में डॉ. बाबूराम का क्लीनिक है। उनके पास गांव का ही कृष्ण कंपाउंडर का कार्य करता है। 
 शनिवार को कृष्ण डॉ. बाबूराम की बाइक द्वारा रसायनिक खाद का बैग लेकर खेत में जा रहा था। शाम के समय परासौली व जागियाखेड़ा गांव के बीच लिंक मार्ग पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया। हथियारों के बल पर कृष्ण से बाइक लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर परासौली चौकी पुलिस ने खेतों में कांबिंग की। बदमाशों का पता नहीं चला। तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


खोखे में लगी आग से नुकसान      
मुजफ्फरनगर। लद्दावाला निवासी अमित ने बताया कि वह कोल्ड ड्रिंक और नमकीन का खोखा लगाता है। शुक्रवार रात अज्ञात लोगों ने उसके खोखे में आग लगा दी है। आग लगने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उसके खोखे में लगी आग के कारण बगल में रखे रामकुमार के खोखा भी जलकर नष्ट हो गया। पुलिस पीड़ितों की रिपोर्ट नहीं लिख रही है। डीएम से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें