फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेल से तंग आकर प्रेमी ने की थी मां-बेटी की हत्या

Wed, 07 Feb 2018 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मां-बेटी की हत्या का खुलासा करते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिविल लाइन पुलिस ने मां-बेटी की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया, जो जसोई के ही निवासी हैं। डबल मर्डर की वजह अवैध संबंध रहे। शबनम के प्रेमी ने ही अपने साथी के साथ मिल कर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया।
विज्ञापन


प्रेमी ने ब्लैकमेल से तंग आकर पहले शबनम की और बाद में उसकी मासूम बेटी की हत्या की। पुलिस ने हत्यारोपियों के कब्जे से मृतका के मोबाइल फोन भी बरामद किए। दोनों को जेल भेज दिया गया है। 

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को डबल मर्डर के खुलासे की जानकारी दी। बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मेरठ रोड पर वहलना चौक से पहले एक प्लाट में रविवार को महिला और बालिका के शव पड़े मिले थे। सोमवार को मृतकों की पहचान तितावी के गांव जसोई निवासी जमशेद की पत्नी शबनम और बेटी नाजिया तके रूप में हुई थी।
विज्ञापन


जमशेद ने बताया था कि उसकी पत्नी शबनम बेटी नाजिया के साथ 22 जनवरी को मिमलाना निवासी अपनी बुआ के घर जाने की बात कहकर घर से गई थी, मगर लौटकर नहीं आई। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस को मृतका के फोन की कॉल डिटेल से पता चला कि उसकी अपने पड़ोसी हरिराज से काफी बातें होती थी। 

हत्या वाले दिन भी उन दोनों के बीच काफी बातें हुई थी और उनके फोन नंबर की लोकेशन भी साथ-साथ आ रही थी। पुलिस ने जांच-पड़ताल के उपरांत मंगलवार को जसोई निवासी हरिराज सिंह पुत्र ब्रजेश और उसके साथी शैंकी पुत्र राजकुमार को बझेड़ी फाटक से गिरफ्तार कर लिया।

उनके पास से मृतका शबनम के दो मोबाइल फोन समेत तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। एसपी सिटी ने बताया कि पूछताछ में आरोपी हरिराज ने बताया कि उसके और मृतका के बीच काफी समय से अवैध संबंध थे। अब मृतका उसे ब्लैकमेल कर रही थी और उसकी शादी भी नहीं होने दे रही थी, जिसके चलते उसने अपने साथी शैंकी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। 

शहर में लाकर की हत्या 
हत्या वाले दिन शबनम अपनी बेटी के साथ मुजफ्फरनगर आई थी। वह उसे यहां हरिराज मिला और काफी देर तक दोनों साथ-साथ शहर में घूमे, भोपा रोड पर मॉल में भी घुमाया। इसी दौरान उसने कोल्ड ड्रिंक में शबनम को नशीला पदार्थ पिलाया। दोनों मां-बेटी को वह वहलना चौक के पास ले गए।

वहां दोनों ने शबनम के सिर को दीवार से मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। मां की हत्या होती देखकर मासूम बेटी नाजिया ने शोर मचाया तो हत्यारों ने उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी। बाद में दोनों के चेहरों पर पॉलीथिन लपेट दी। इसके बाद दोनों अपने गांव चले गए।

मोबाइल फोन से खुला डबल मर्डर 
मां-बेटी की हत्या करने के बाद हत्यारोपी दोनों युवक मृतका शबनम के दोनों मोबाइल फोन भी ले गए थे। पुलिस ने कॉल डिटेल के आधार पर जांच-पड़ताल के बाद हत्यारोपियों को तलाश किया। पुलिस ने हरिराज के कब्जे से मृतका के दोनों मोबाइल फोन भी बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें