मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने वाले सपा नेता को पकड़ती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
मुजफ्फरनगर। प्रदेश में मुस्लिमों और दलितों का उत्पीड़न होने का आरोप लगाकर सपा नेता ने सीएम योगी का पुतला फूंकने की कोशिश की। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने मौके पर जाकर पुतला छीन लिया और सपा नेता को हिरासत में ले लिया।
सपा नेता राशिद अब्बासी शुक्रवार दोपहर चूड़ियां के डिब्बे और सीएम योगी का पुतला लेकर कार्यकर्ताओं के साथ नावल्टी चौक पर पहुंचा। वह नारेबाजी कर पुतला फूंकने का प्रयास कर रहा था, तभी सूचना मिलने पर शहर कोतवाल पीपी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुतले को कब्जे में ले लिया। विरोध करने पर सपा नेता को हिरासत में ले लिया। जिस पर सपा नेता हंगामा करने लगा और वहीं पर धरना देकर बैठ गया। बाद में उसे समझा-बुझाकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। इस दौरान तालिब, दानिश, शारिक, शान, साजिद अंसारी, शुभम, सलमान, दीपक, आसिम आदि मौजूद रहे।