फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मावे में मिला वनस्पति घी और दूध में फैट कम      

Sat, 27 May 2017 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
गांव बरवाला में मावा की सैपलिंग करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने शाहपुर ब्लॉक और खतौली में छापामारी कर दूध-मावे के नमूने लिए। छापामारी में मावा कारोबारी के पास से वनस्पति घी बरामद हुआ। दूध में भी फैट कम मिला है। विभाग ने मिलावटखोरों के लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।        
विज्ञापन

शाहपुर के गांव बरवाला में मावा कारोबारियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने टीम के साथ मिलकर गांव निवासी लियाकत के मकान पर छापा मारा। टीम ने जांच-पड़ताल के दौरान मावा भट्ठी के निकट से वनस्पति घी और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। तैयार मावे की भी जांच की गई तो उसमें वनस्पति घी की मिलावट मिली। जिसका नमूना सील कर कारोबारी को नोटिस थमाया गया है। इसके बाद खतौली में अग्रवाल दूध डेयरी पर छापामारी की गई। डेयरी के दूध के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने दूध में फैट कम होने की शिकायत पर कार्रवाई की है। दूध-मावे के नमूने जांच के लिए सुरक्षित किए गए हैं। 
खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि रमजान माह में दूध, मावे आदि की खपत बढ़ती है। ऐसे में डिमांड के अनुरूप पूर्ति करने के लिए कारोबारी मिलावट का धंधा करते हैं। इसे रोकने लिए क्षेत्रवार टीम लगाई गई है। फिलहाल जहां-जहां मिलावट मिली है। उनके लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया चल रही है। उधर, खतौली, शाहपुर क्षेत्र में अधिकारियों ने मिठाई, दूध और नमकीन उत्पादक कारोबारियों की मीटिंग लेकर उन्हें स्वच्छता के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें