फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखियाली में घरातियों और बरातियों में संघर्ष

Fri, 23 Feb 2018 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
Fight
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नईमंडी क्षेत्र के गांव मखियाली में शादी समारोह में नाचने के दौरान कहासुनी होने पर बवाल हो गया। घराती और बरातियों में जमकर संघर्ष होने से भगदड़ मच गई। आरोप है कि बरात में आए युवकों ने शादी समारोह में आए मेहमानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। धारदार हथियारों से किए गए हमले में दो युवक गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने एक घायल युवक के चाचा की ओर से आधा दर्जन से अधिक युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव मखियाली में बृहस्पतिवार को शादी समारोह चल रहा था। ककरौली क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजाबाद से भी कुछ मेहमान यहां शादी में शरीक होने आए थे। दोपहर को चढ़त के दौरान नाचने को लेकर बरातियों और वधू पक्ष के रिश्तेदारों के बीच कहासुनी हो गई। जिसको लेकर कुछ ही देर में मारपीट हो गई। आरोप है कि बरातियों ने मेहमानों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया, जिससे शादी समारोह में अफरातफरी के साथ भगदड़ मच गई। आरोप है कि कुछ बराती शराब पीकर अभद्रता कर रहे थे।

रोकने पर बरात में आए कुछ युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर खेड़ी फिरोजाबाद निवासी पीयूष और राजवीर को गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में हमलावर फरार हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े की सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। शादी समारोह पूरा होने के बाद घायल पीयूष के चाचा खेड़ी फिरोजाबाद निवासी बाबूराम राठी ने नईमंडी कोतवाली पर बरात में आए गुल्लू, शुभम, पीयूष को नामजद कराते हुए उनके चार अन्य अज्ञात साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है। कोतवाली पुलिस मामले की पड़ताल कर हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन


शादी समारोह में आ रहे परिवार पर हमला
मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन क्षेत्र के मल्हूपुरा में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। बाइक की साइड लगने की मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ, जिसमें जमकर पथराव हुआ। इस दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।नईमंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव नसीरपुर निवासी इदरीश की रिश्तेदारी यहां सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला मल्हूपुरा में है।

शुक्रवार को रिश्तेदार के यहां शादी समारोह था। इदरीश और उसका बेटा व पुत्रवधू शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइकों से आ रहे थे। मोहल्ले में ही रास्ते में उसकी बाइक एक युवक से टकरा गई। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने परिजनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

हमले की जानकारी रिश्तेदारों को हुई तो वे भी वहां आ गए। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष भिड़ गए। दोनों ओर से लाठी-डंडे चले और जमकर पथराव हुआ। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। पथराव में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। झगड़े की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। बाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ हमले की तहरीर दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।  ब्यूरो
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें