फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मदाह की घोषणा करने वालों पर होगा मुकदमा      

Mon, 23 Jan 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
खतौली के गांव गंगधाड़ी के कुछ ग्रामीणों ने गांव में सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर 26 जनवरी को लाल किला प्रांगण में आत्मदाह करने की घोषणा कर रखी है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इन ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज किया जा सका है। तहसील अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के बीच कार्रवाई करने को लेकर गोपनीय बातचीत भी चल रही है।       
विज्ञापन


गांव निवासी रविंद्र पुत्र धर्म सिंह, प्रवेश चौहान पुत्र राजेश, मोहित पुत्र रघुविंद्र, पवन पुत्र अजब सिंह ने विगत दिनों राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत उच्चाधिकारियों को भेजे पत्र में लिखा था कि गांव की सरकारी जमीन पर तहसील अधिकारियों व लेखपाल पिछले दो वर्ष से कब्जा कर मकानों का निर्माण कार्य करा रहे हैं। इसकी शिकायत तहसील दिवस में भी कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद आज तक सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया है।

इस जमीन पर कोई पट्टा भी तहसील से नहीं काटा गया है। इन ग्रामीणों ने पत्र के माध्यम से घोषणा की थी कि अगर 22 जनवरी तक सरकारी भूमि से अवैध कब्जा नहीं हटवाया गया तो, वे 26 जनवरी को लाल किला के प्रांगण में सुबह दस बजे आत्मदाह करेंगे। 
विज्ञापन


डीएम ने तहसील अधिकारियों को ग्रामीणों से बातचीत करने के आदेश दिए हैं। रविवार को इस प्रकरण को लेकर तहसीलदार अमित कुमार और सीओ हरिराम यादव के बीच गोपनीय बातचीत भी हुई। तहसीलदार का कहना है कि जिनकी शिकायत की गई है। उनको कई वर्ष पूर्व पट्टे आवंटित किए गए थे। शिकायत निराधार है। इस तरह की घोषण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें