खतौली में मानसिक रूप से पीड़ित युवक में कूद गया। ग्रामीणाों ने युवक को गंगनहर में डूबते हुए देखा और परिजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिजन युवक को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। देर शाम तक वह नहीं मिल सका था।
गांव सराय रसूलपुर निवासी नसीर का 16 वर्षीय पुत्र जरमान मानसिक रूप से पीड़ित है। रविवार दोपहर को जरमान घर से बाहर निकला और गंगनहर पुल पर पहुंचा और गंगनहर में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव के लोगों ने युवक को पानी में डूबते हुए देखा और कुछ देर बाद जरमान पानी में समा गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों द्वारा जानकारी देने पर परिवार के लोग भी गंगनहर पुल पर पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवार के लोग जरमान को गंगनहर में तलाश कर रहे हैं। रविवार की देर शाम तक भी जरमान का पता नहीं चल सका था। परिवार में महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।