फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव जंगल में फेंका

Tue, 03 May 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
क्राइम लोगो। - फोटो : crime logo
विज्ञापन
शहर कोतवाली के पीनना के जंगल में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी युवक के शव को गन्ने के खेत में डालकर भाग गए। लहूलुहान शव को देखकर गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली।  
विज्ञापन
पीनना गांव में अज्ञात हमलावरों ने करीब (30) वर्ष के युवक को धारदार हथियारों से काटकर उसकी हत्या कर दी। हमलावर उसके शव को पीनना के जंगल में एक ईख के खेत में डालकर भाग गए। किसी किसान ने शव की जानकारी गांव के चौकीदार को दी।   चौकीदार रजनीकांत ने शहर कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के खेतों में काफी दूर तक खाक छानी, लेकिन मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस ने घंटों शव की शिनाख्त का भी प्रयास किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। बाद में पुलिस ने उसका पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया।
विज्ञापन
  एक पखवाड़े पूर्व भी पीनना के जंगल में जंगली जानवरों द्वारा खाया हुआ एक व्यक्ति का आधा शव पुलिस को मिला था। उसकी भी आज तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। 15 दिन के भीतर गांव के जंगल से दो शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें