फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीकरी में युवक पर हमला बोला, तनाव

Mon, 06 Jun 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव सीकरी में दलित युवक पर हमला कर गंभीर घायल कर दिया। मामला अलग अलग समुदाय का  होने के कारण माहौल गर्म रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस  ने घायल युवक को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। पीडित की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के विरुद्ध मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम  सीकरी राजेन्द्र पुत्र राजपाल ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि शनिवार रात वह मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर लौट रहा था, तभी रंजिशन गांव के विकार, शावेज, आशू, जुनैद आदि ने उसे लाठी डंड, धारदार हथियारों और पिस्टल की बट से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बन गया। 

सूचना पर थाना प्रभारी पीपी सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।  मामले को तूल दे रहे लोगों को खरी खोटी सुनाई। पुलिस  ने घायल को भोपा सीएचसी पर भर्ती कराया। पीड़ित की ओर से पुलिस ने मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश ने रात में ही थाने पहुंचे पीड़ित पक्ष के लोगों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी  कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें