फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ गैर युवक को देख चढ़ा पारा, धुनाई की

Thu, 14 Apr 2016 12:33 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला,रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला अस्पताल में बुधवार को पत्नी को गैर युवक के साथ देखकर पति का पारा चढ़ गया। इसके बाद उसने युवक की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान महिला मौका देखकर खिसक गई। 
विज्ञापन

बताया गया कि एक महिला दोपहर के समय दवा लेने के लिए जिला अस्पताल आई थी। इस दौरान दवा लेने के बाद जब वह घर जा रही थी तो अस्पताल परिसर में महिला का पुराना प्रेमी मिल गया। इसके बाद महिला उसके साथ जाकर एक जगह पर बैठ गई। कुछ ही देर के बाद महिला पति भी वहां पर पहुंच गया।

एक युवक के साथ देखकर उसका पारा चढ़ गया। उसके बाद महिला का पति मौके पर पहुंच गया। यह देखकर महिला के होश उड़ गए। महिला के पति ने युवक को पकड़कर वहीं पर पिटाई शुरू कर दी। इससे अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। महिला मौका पाकर वहां से बच निकली। इस बीच मारपीट देखकर आसपास के लोग भी आ गए। किसी तरह से दोनों के बीच मामले को शांत करा दिया। इस दौरान युवक मौका पाकर वहां से चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें