फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा लेने गई महिला से गैंगरेप

Thu, 29 Oct 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एलम में पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने गई महिला के साथ तमंचे के बल पर गैंगरेप करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने कस्बे के ही दो युवकों पर आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम निवासी एक महिला बुधवार को पशुओं के लिए खेत पर चारा लेने जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान कस्बे ही दो युवकों ने तमंचे से आतंकित कर दुष्कर्म किया। बाद में दोनों युवक महिला को बदहवास हालत में छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता घर पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। परिजन दोनों युवकों के घर शिकायत लेकर पहुंचे तो आरोपी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट करते हुए भगा दिया।

बाद में पीड़ित महिला के परिजनों ने थाने पहुंचकर दोनों युवकों के खिलाफ गैंगरेप की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा का कहना है कि प्रथम द्रष्टया मामला मारपीट का प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


महिला की तहरीर मिली है। डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद ही आगे कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें