फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचों ने इज्जत की कीमत लगाई `50 हजार

Thu, 29 Oct 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर में क्षेत्र के एक गांव में अर्द्धविक्षिप्त युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पंचों ने उसकी इज्जत की कीमत 50 हजार रुपये लगाकर मामले में समझौता करा दिया। सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर युवती के परिजनों से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी परिवार नहटौर में रहता है। गांव में एक शादी में शामिल होने के लिए पूरा परिवार अपने पुश्तैनी मकान पर गया था। परिवार में एक अर्द्धविक्षिप्त युवती भी है। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाला  एक युवक युवती को ईख के खेत में खींचकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया और बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती के गुमशुम रहने पर परिजनों के पहुंचने पर मामले का पता चला।

मामला थाने से पहले ही पंचों ने अपनी पंचायत लगा दी। इसमें आरोपी पक्ष पर 50 हजार रुपये का दंड दिया गया। इस मामले में पुलिस भी गांव पहुंची। युवती की मां से पूछताछ की है। थाना प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई भी कुछ बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें