फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से किया गैंगरेप

Thu, 17 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के मोरना में ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में रात के समय एक महिला को जबरन खेत में ले जाकर गांव के ही पांच युवकों ने गैंगरेप किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डाग स्क्वायड और  फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलवाकर मामले की जांच-पड़ताल की गई।
विज्ञापन


पुलिस ने लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले एक नेता सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला ने ककरौली थाने में तहरीर देकर बताया कि  उसकी  शादी टूटने के बाद वह मायके में ही  रहती है।

तालाब किनारे मुर्गी और बकरा पालन फार्म बना रखा है। मंगलवार को वह अपने फार्म पर ही सोई हुई थी। देर रात करीब 12 बजे गांव के ही रहने वाले लोकसभा का चुनाव लड़ चुके नेता मूसा पुत्र  मुमत्याज, शाहआलम पुत्र साबिर, मोहम्मद तारिक पुत्र यामीन, तंजीम पुत्र साबिर, अब्दुल पुत्र मुमताज आदि उसे उठाकर गेहूं के खेत में ले गए।
विज्ञापन


जहां पर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप किया। ककरौली एसओ पंकज त्यागी ने बताया कि रात में ही घटना की जानकारी मिल गई थी।  पुलिस ने घटना स्थल पर डाग स्कवायड और फिंगर प्रिंट की टीमों को बुलवाकर मौके से जांच के लिए नमूने लिए हैं। बताया कि डॉग तालाब किनारे से गेहूं के खेत  में घटनास्थल पर पहुंचा है। महिला को डॉक्टरी परीक्षण के  लिए भेजा गया है। पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें