फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब धरने-प्रदर्शन का औचित्य नहीं, सख्त कदम उठाने पर न करें मजबूर

Thu, 17 Mar 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
ग्रामीणों को संबोधित करते उपायुक्त केएम पांडुरंग व पुलिस अधिक्षक अभिषेक गर्ग। - फोटो : bureau
विज्ञापन
जाट आंदोलन जिन मांगों को लेकर शुरू किया गया था, वे सरकार ने मान ली हैं। ऐसे में अब किसी भी प्रकार के धरने और प्रदर्शन का कोई औचित्य नहीं रह गया। प्रशासन समाज से दूर नहीं है। वह चाहता है कि ऐसी फिर से कोई नौबत न आए कि पुलिस-प्रशासन और लोगों को एक-दूसरे के सामने खड़ा होना पड़े। इस बार विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। यदि कोई सामाजिक माहौल बिगाड़ता है तो प्रशासन उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएगा। बुधवार को राजलूगढ़ी पहुंचे जिला उपायुक्त केएम पांडुरंग और एसपी अभिषेक गर्ग ने यह बात कही।
विज्ञापन

खुबडू, बजाना खुर्द, बजाना कलां, पुगथला, आहुलाना, सैंय्याखेड़ा, एमपी माजरा, तेवड़ी, सरढ़ाणा, बली कुतुबपुर, नया बांस, भांवर, राजलूगढ़ी, भोगीपुर, लड़सौली, पांची जाटान, लल्हेड़ी खुर्द व  लल्हेड़ी कलां तथा राजपुर के ग्रामीणों को संबोधित करे हुए डीसी ने कहा कि जो लोग आपसी भाईचारे को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं उनके इरादों को कभी सफल नहीं होने देना है। असामाजिक तत्व सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़काने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसे में बुजुर्ग अपने बच्चों को समझाएं कि वे किसी के बहकावे में न आएं।

नहीं होगी निर्दोष लोगों के खिलाफ कार्रवाई
एसपी अभिषेक गर्ग ने लोगों को भरोसा दिया कि किसी भी निर्दोष व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। लोगों को बेवजह भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी निर्दोष व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। इसलिए पुलिस की कार्रवाई को लेकर शंकाएं पैदा न करें। उन्होंने लोगों से शांति और भाईचारा कायम रखने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ग्रामीण इसमें पूर्ण जिम्मेदारी निभाएं।
विज्ञापन


डीसी के सामने रखी समस्याएं
इस मौके पर ग्रामीणों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी पेंशन, बिजली एवं पेयजल तथा पानी की निकासी संबंधी समस्याएं भी रखीं, जिनके पूर्ण समाधान का उपायुक्त ने आश्वासन दिया।

यह अधिकारी और ग्रामीण रहे मौजूद
मीटिंग में एसडीएम सोनीपत निशांत यादव, डीएसपी सतीश शर्मा, बीडीपीओ पूनम चंदा, राजलूगढ़ी के सरपंच धर्मवीर, भोगीपुर के सरपंच मेहर सिंह, लल्हेड़ी के सरपंच जगप्रवेश, लड़सौली के सरपंच प्रदीप मोर, पांची जाटान की सरपंच की ओर से रामेश्वर, भांवर के सरपंच बिजेंद्र, बजाना खुर्द की सरपंच निर्मला के पति धर्मवीर, एमपी माजरा की सरपंच सीमा रानी के पिता सहित पूर्व सरपंच सतवीर,  साहब सिंह, महावीर, रणजीत सिंह, राजेंद्र, रोहताश, कृष्ण, सतपाल, नरेश, दिलबाग नंबरदार, रणवीर ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें