मुजफ्फरनगर में शहर कोतवाली के आखलौर गांव निवासी पीड़ित ग्रामीण ने पुलिस ऑफिस पहुंचकर साहूकारों से पीछा छुड़वाने की गुहार एसएसपी से लगाई है। समाधान नहीं होने पर परिवार सहित आत्महत्या करने की बात पीड़ित ने की है। अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन पीड़िता को दिया।
आखलौर निवासी ब्रजपाल उर्फ खडकू पुत्र बिशंभर ने बताया कि उसने मलीरा के पास भट्ठा लगा रखा था। वर्ष 2013 में जिले में हुृए सांप्रदायिक दंगों में भट्ठे पर काम करने वाली दोनों समुदाय की लेबर के बीच झगड़ा हो गया था। जिसमें कई व्यक्ति घायल हो गए थे। बाद में दोनों पक्ष काम बीच में ही छोड़कर भाग गए थे। जिसके चलते पीड़ित को करीब 25-30 लाख रुपयों का नुकसान हो गया था। पीड़ित ने अपने काम को सही करने के लिए आस-पास के गांवों से 10-12 लाख रुपये ब्याज पर लिया था। वह अभी तक सूदखोरों को करीब 25-26 लाख रुपये लौट चुका है। बताया कि आरोपी 10 प्रतिशत को ब्याज लगा कर उसे परेशान कर रहे हैं।
पीड़ित को और उसके भाई को काम नहीं करने दे रहे हैं। बताया कि यदि आरोपियों से उसका पीछा नहीं छुड़वाया गया तो वह परिवार सहित आत्महत्या कर लेगा। अधिकारियों ने पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।