फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टारगेट था भाकियू नेता, मारा गया जगमेहर 

Sat, 08 Apr 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
किसान की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव गड़वाड़ा के किसान जगमेहर सिंह की हत्या जमीनी रंजिश को लेकर की गई। 18 बीघा जमीन को लेकर करीब दो साल पहले भी जानसठ क्षेत्र में किसान नेता राजकुमार मुखिया की हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में गवाह भाकियू नेता योगेश शिवाच की शुक्रवार को कोर्ट में गवाही होनी थी, उसे गवाही न देने की धमकी मिल रही थी। हत्यारों का टारगेट भाकियू नेता ही था, मगर हमले में उसका पिता मारा गया। वारदात में दस लोगों को नामजद कराया गया है।
विज्ञापन


भोपा थाना क्षेत्र के गांव में किसान जगमेहर सिंह की बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। वारदात के समय वह अपने घर के बाहर पड़ोसी जयदेव के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान हमलावर आए और उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले में जगमेहर सिंह और जयदेव गोली लगने से घायल हो गए थे।

जगमेहर को मेरठ रेफर किया गया, मगर छह गोली लगने के कारण रास्ते में ही जगमेहर सिंह ने दम तोड़ दिया। शव के गांव पहुंचने पर लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। सूचना पर सीओ क्राइम सुधीर तोमर, सीओ जानसठ एसकेएस प्रताप, सीओ भोपा अकील अहमद और सीओ सदर रात्री में ही गांव पहुंचे। समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को रात्री में ही पीएम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


देर रात मृतक किसान जगमेहर के बेटे भाकियू नेता योगेश शिवाच ने जेल में बंद दो आरोपी मामा-भांजे रूबल और रामवीर निवासी कासमपुर तुल्हेडी नंगली के अलावा मनोज निवासी नंगला सलारू मंगलौर, राजदीप, विरेंद्र, अमित, जयसिंह, कुलदीप निवासीगण गड़वाड़ा समेत दस लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराया है।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ। एसपी देहात विनीत भटनागर भी गांव पहुंचे। सीओ भोपा अकील अहमद ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल और पीएसी तैनात की गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस काी तीन टीमें बनाई गई हैं, जो दबिश दे रही हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें