फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर फब्तियां कसने पर संघर्ष, तनाव 

Wed, 11 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पथराव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
महिलाओं पर फब्तियां कसने को लेकर दो संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल गए। आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के लोगों ने पथराव कर दिया। घटना की सूचना से गांव में अफरा-तफरी मच गई।   
विज्ञापन
हमले में एक पक्ष की ओर से महिला सहित सात लोग घायल हो गपए। इस घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।   मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव नरा निवासी जयकुमार सैनी के परिवार की महिलाएं मंगलवार शाम करीब छह बजे अपने खेतों में काम कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे संप्रदाय के कुछ युवक वहां पहुंचे। युवकों ने महिलाओं पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और फब्तियां कसनी शुरू कर दी। महिलाओं ने इसकी खबर फोन कर अपने परिवार वालों को दे दी।
विज्ञापन
  महिला के परिवार से लोग एकत्र होकर खेतों पर पहुंच गए। इतने में युवकों ने भी फोन कर अपने परिवार के लोगों को बुलवा लिया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। जिससे दोनों संप्रदायों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चल पड़े। आरोप है कि दूसरे संप्रदाय के लोगों ने पथराव करना शुरू कर दिया।   हमले में एक पक्ष से महिला कमलेश, जयभगवान, जितेंद्र, गुड्डू, सचिन, मोहित, राहुल घायल हो गए। घटना को लेकर गांव में तनाव फैल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। तनाव को देखते हुए गांव मेें पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें