फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की हत्या में परिजनों पर शक

Sat, 09 Jul 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
muder - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
रोहाना। रोहना क्षेत्र में एक पखवाड़े पूर्व हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस खुलासे के करीब है। विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ क्लू हाथ लगे, जिसके बाद मृतका के परिजन भी शक के दायरे में आ गए हैं। पुलिस ने मृतका के पति और देवर समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के रोहना क्षेत्र में 15 दिन पहले महिला की हत्या कर दी गई थी। वारदात के दिन महिला रोजाना की भांति गांव में अंतिम छोर पर बने भूमिया मंदिर में पूजा करने गई थी। वहीं से उसे खींचकर ईख के खेत में ले जाया गया है और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध करने पर उसकी साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।

मृतका के पति की ओर से अज्ञात में दुष्कर्म के प्रयास और हत्या की रिपोर्ट शहर कोतवाली पर दर्ज कराई थी। पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी है। विवेचना के दौरान पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे, जिसके आधार पर पुलिस की जांच के दायरे में मृतका के परिजन भी आ गए। शुक्रवार को पुलिस ने गांव में छापा मार कर मृतका के पति, देवर समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। शहर कोतवाल चमन सिंह चावड़ा ने बताया कि पुलिस गहनता से तफ्तीश में लगी है, जल्द वारदात का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें