फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीकू हत्याकांड : सुशील मूंछ के बेटे टोनी का बी-वारंट जारी 

Wed, 04 Jul 2018 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
crime shimla
विज्ञापन
नई मंडी पुलिस के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने डेयरी संचालक चीकू हत्याकांड में कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे मंजीत उर्फ टोनी के बी-बारंट जारी किए हैं। टोनी वर्तमान में मेरठ जेल में बंद है। अदालत ने 18 अगस्त तक वारंट तामील कराने की तारीख निर्धारित की है। पुलिस ने सुशील मूंछ और उसके बेटे टोनी को चीकू हत्याकांड में 120-बी का मुल्जिम बनाया है। 
विज्ञापन


नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कालोनी पचेंडा रोड पर गत वर्ष 16 अक्तूबर की सुबह डेयरी संचालक सुशील उर्फ चीकू की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई थी। गत सप्ताह ही पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए सुशील मूंछ के तीन गुर्गों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस ने इस हत्याकांड में सुशील मूंछ और उसके बेटे मंजीत उर्फ टोनी को हत्या की साजिश रचने का आरोपी बनाया था। सुशील मूंछ फरार चल रहा है, जबकि टोनी परतापुर के ट्रिपल मर्डर में मेरठ जेल में बंद है।
विज्ञापन


नई मंडी पुलिस ने टोनी का बी-वारंट लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसे मंगलवार को अदालत ने स्वीकार करते हुए टोनी के विरुद्ध बी-वारंट जारी कर दिया है। अब बी-वारंट तामील करा कर मेरठ पुलिस टोनी को यहां लाकर कोर्ट में पेश करेंगी, इसके लिए 18 अगस्त तक की तारीख निर्धारित की गई है। 

25 हजारी संकेत शर्मा दिल्ली में गिरफ्तार 
मुजफ्फरनगर। चीकू हत्याकांड का एक आरोपी संकेत शर्मा दिल्ली में गिरफ्तार हो गया। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने बताया कि शांति नगर निवासी संकेत शर्मा भी चीकू हत्याकांड में शामिल था, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। जिसे दो दिन पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच ने तमंचे समेत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

दिल्ली पुलिस की साठगांठ से जेल गया 25 हजारी      
गैंगवार के चलते अक्तूबर 2017 में पचैंडा रोड पर की गई सुशील उर्फ चीकू की हत्या में शामिल सुशील मूंछ गैंग का शॉर्प शूटर 25 हजार का इनामी संकेत शर्मा दिल्ली पुलिस की साठगांठ से जेल चला गया है। उसे शकरपुर क्राइम ब्रांच ने महज तमंचा बरामदगी का आरोपी बनाकर जेल भेजा है, जिसकी जानकारी मिलने के बाद अब पुलिस आरोपी शूटर का बी-वारंट तैयार कराने में जुट गई है। 

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचैंडा रोड पर 16 अक्तूबर 2017 को अपनी दूध डेयरी पर बैठे सुशील उर्फ चीकू की दिन निकलते ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व तीन युवकों को गिरफ्तार कर सुशील उर्फ चीकू हत्याकांड का खुलासा किया था।

पकड़े गए शातिरों में हुसैनपुर बोपाड़ा निवासी संजय, करन वत्स निवासी द्वारिकापुरी व मनोज उर्फ लंगड़ा निवासी पीनना शामिल थे, जबकि चौथा आरोपी शॉर्प शूटर संकेत शर्मा फरार हो गया था। मामले में एसएसपी अनंतदेव तिवारी ने सुशील उर्फ चीकू की हत्या कुख्यात संजीव जीवा व सुशील मूंछ के बीच चल रही गैंगवार के नतीजे में होना बताया था।

चीकू हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसएसपी ने फरार चल रहे संकेत शर्मा पर 25 हजार का इनामी घोषित होने की भी जानकारी दी थी। इसके बाद पुलिस ने संकेत को धर दबोचने की भरसक कोशिशें कीं, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।

सूत्रों के अनुसार, चीकू हत्याकांड में शामिल 25 हजार के इनामी संकेत शर्मा को नई दिल्ली के शकरपुर थाने की क्राइम ब्रांच ने तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 25 हजार के इनामी संकेत शर्मा की इस तरह हुई गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली क्राइम ब्रांच पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका फिलहाल कोई जवाब किसी के पास नहीं है। 

करंट से झुलसे लाइनमैन की मौत 
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी अमजद विद्युत विभाग में संविदा लाइनमैन पद पर कार्यरत था। 25 जून को वह अंसारी रोड पर गंगल वाली गली के बाहर खंभे पर चढ़कर लाइट ठीक करते हुए हाईवोल्टेज करंट से झुलस गया था।

अमजद को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उसे पहले मेरठ और फिर दिल्ली के लिए रैफर कर दिया गया था। दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में दो दिन बाद ही अमजद का ऑपरेशन होना था, जिसमें डॉक्टरों ने उसके हाथ काटने की बात कही थी।

परिजनों के अनुसार, मंगलवार को ऑपरेशन से पहले ही गंभीर रूप से झुलसे अमजद को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद पीड़ित परिजन शव लेकर टाउन हॉल पहुंचे और विद्युत विभाग के प्रति नारेबाजी करते हुए पीड़ित आश्रितों को आर्थिक सहायता दिएजाने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें